आईपीएल 2023 के 17वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रन से हराकर दो और महत्वपूर्ण अंक अपने खाते में जोड़ लिए। इस मैच में चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था लेकिन जोस बटलर ने धोनी के इस फैसले को गलत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राजस्थान की टीम ने बटलर के अर्द्धशतक के दम पर 20 ओवर में 175 रन बनाए और सीएसके के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा।

Advertisement

इसके बाद सीएसके की टीम ने भी अच्छी शुरुआत के बाद बीच के ओवरों में मूमेंटम गंवा दिया लेकिन रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी ने आखिरी ओवरों में लड़ाई जारी रखी और जब बात आखिरी ओवर तक पहुंची तो सीएसके को जीत के लिए 21 रनों की दरकार थी और सामने गेंदबाज थे संदीप शर्मा। ये वही संदीप शर्मा थे जो मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे और इस आखिरी ओवर की पहली तीन गेंदों में तो उनके हाथ-पांव फूल चुके थे।

Advertisement

धोनी ने पहली तीन गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 14 रन बटोर लिए थे और ऐसा लग रहा था कि उनके सामने संदीप शर्मा कहां टिक पाएंगे लेकिन संदीप शर्मा ना सिर्फ धोनी के सांमने टिके बल्कि ऐसा टिके कि अपनी टीम को मैच जितवा गए। जी हां, आखिरी तीन गेंदों पर संदीप ने ऐसी यॉर्कर्स लगाई जिसके सामने जडेजा और धोनी कुछ ना कर सके और इस तरह राजस्थान ने 3 रन से ये मैच जीत लिया।

पटियाला के संदीप शर्मा का आईपीएल रिकॉर्ड देखेंगे तो आप पाएंगे कि वो जसप्रीत बुमराह से भी अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन उनकी गेंदबाजी को उतनी महत्ता नहीं दी जाती है लेकिन आज एक बार फिर से उन्होंने साबित कर दिया कि वो आईपीएल के कितने महान गेंदबाज हैं। संदीप ने सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें इस सीजन में खेलने का मौका मिलेगा लेकिन जब उन्हें मौका मिल गया तो उन्होंने इस मौके पर चौका भी लगाकर अपने चाहने वालों की गिनती को और बढ़ा लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार