IPL 2023: मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं जिस वजह से वह आईपीएल 2023 में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक तौर पर जसप्रीत बुमराह की रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। MI ने बुमराह की गैरमौजूदगी में संदीप वॉरियर को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

Advertisement

संदीप वॉरियर भारतीय टीम में भी खेल चुके हैं। इस तेज गेंदबाज़ ने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था। हालांकि वह इस मैच में कोई भी सफलता हासिल नहीं कर सके थे। वॉरियर ने 66 फर्स्ट क्लास मैचों में 217 विकेट और लिस्ट ए के 69 मैचों में कुल 83 विकेट झटके हैं। वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा भी रह चुके हैं। कैश रिच लीग में वॉरियर ने 5 मैचों में कुल 2 विकेट अपने नाम किये हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह के अलावा मुंबई इंडियंस को झाई रिचर्डसन के रूप में भी एक बड़ा झटका लगा है। रिचर्डसन को मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन आईपीएल से पहले बिग बैश लीग के दौरान रिचर्डसन चोटिल हो गए जिस वजह से वह अब इस आईपीएल सीजन का हिस्सा नहीं बन सकेंगे।

मुंबई इंडियंस स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, पीयूष चावला, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, संदीप वॉरियर, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ड्यून जॉनसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल, झेय रिचर्डसन, आकाश मधवाल।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार