संजू सैमसन (Sanju Samson) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की T20I सीरीज के पहले मैच में शतक जड़ दिया। ये T20I में उनका लगातार दूसरा शतक है। इसी के साथ संजू T20I में लगातार शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

Advertisement

संजू ने SA के खिलाफ 50 गेंद में 7 चौको और 10 छक्कों की मदद से 107 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 47 गेंद में शतक जड़ दिया। संजू ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ने से पहले बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच में शतक जड़ा था। इसके अलावा संजू ने कुछ और रिकार्ड्स भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ते हुए बनाये है जिनके बारे में हम आपको बताएंगे। 

Advertisement

विकेटकीपरों द्वारा सर्वाधिक शतक (फुल मेंबर टीमों के बीच)

टेस्ट - एडम गिलक्रिस्ट (17)

वनडे - कुमार संगकारा (23)

T20I - संजू सैमसन (2)*

Advertisement

एक T20I मैच में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के

10 - संजू सैमसन बनाम साउथ अफ्रीका (2024)*

10 - रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका (2017)

Advertisement

 9 - सूर्यकुमार बनाम श्रीलंका (2023)

एक T20I पारी में स्पिन बनाम भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन

65(28) अभिषेक शर्मा बनाम ज़िम्बाब्वे, हरारे 2024

Advertisement

64(23) संजू सैमसन बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद 2024

58(27)संजू सैमसन बनाम साउथ अफ्रीका, डरबन 2024

57(24) युवराज सिंह बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद 2012

Advertisement

संजू सैमसन की 107 रन की शतकीय पारी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20I में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है, जिसने 2022 में गुवाहाटी में डेविड मिलर की नाबाद 106 रन की शतकीय पारी को पीछे छोड़ दिया।

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू की शतकीय पारी की मदद से भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 202 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहे। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, पैट्रिक क्रूगर, मार्को यानसेन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, नकाबायोमज़ी पीटर। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार