India vs Sri Lanka: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने मंगलवार (30 जुलाई) को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया। तीसरी नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सैमसन ने 4 गेंद का सामना किया औऱ बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इससे पहले वाले मुकाबले में भी वह 0 पर ही आउट हुए थे। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Advertisement

सैमसन पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जो घर से बाहर एक देश में पुरुष टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 3 बार 0 पर आउट हुए हैं। श्रीलंका की धरती पर इस फॉर्मेट में पिछली पांच पारियों में सैमसन का स्कोर क्रमश: 27, 7, 0, 0, 0 रहा है। 

एक साल में सबसे ज्यादा 0 पर आउट

बतौर भारतीय बल्लेबाज एक साल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के मामले में भी सैमसन संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। यह तीसरी बार है जब इस साल इस फॉर्मेट में वह अपना रन का खाता खोलने में नाकाम रहे। इससे पहले यूसुफ पठान, रोहित शर्मा और विराट कोहली भी यह अनचाहा कारनामा कर चुके हैं। 

गौरतलब है कि सुपर ओवर तक पहुंचे इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।  पहले बल्लेबाी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने शुभमन गिल (39), रियान पराग (26) औऱ वॉशिंगटन सुंदर (25) की पारियों की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। 

Advertisement

इसके जवाब में श्रीलंका की शुरूआत अच्छी रही औऱ पहले 3 बल्लेबाड पथुम निसांका (26), कुसल मेंडिस (43) औऱ कुसल परेरा (46) ने शानदार पारी खेली। लेकिन कोई खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। जिसके चलते श्रीलंका 8 विकेट गवाकर 137 रन तक ही पहुंच पाई औऱ मैच टाई होकर सुपर ओवर में गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार