चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़कर ना सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि अपनी फ्रेंचाइजी के लिए इतिहास भी रच दिया है। सैमसन ने 15 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 56 गेंदों में 115 रनों की तूफानी पारी खेली और इस दौरान इस विकेटकीपर ने CSK के सबसे बड़े खिलाड़ी के ऐतिहासिक ऑल-टाइम रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Advertisement

सैमसन मौजूदा सीजन में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी तो बन ही गए लेकिन अब वो CSK के लिए शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज के शतक से पहले CSK के लिए किसी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर धोनी के नाम था। पूर्व कप्तान का 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बनाए गए नाबाद 84 रन संजू की इस पारी से पहले टॉप पर थे लेकिन अब संजू धोनी से आगे निकल गए हैं।

Advertisement

अगर टी-20 में CSK के लिए किसी विकेटकीपर द्वारा बनाए गए सबसे बड़ा स्कोर्स की बात करें तो संजू से पहले लिस्ट में सिर्फ और सिर्फ धोनी ही नजर आ रहे थे और अब संजू के बाद भी धोनी ही हैं।

1 - संजू सैमसन: IPL 2026 में DC के खिलाफ 115*

2 - एमएस धोनी: IPL 2019 में RCB के खिलाफ 84*

3 - एमएस धोनी: IPL 2018 में KXIP के खिलाफ 79*

Advertisement

4 - एमएस धोनी: IPL 2019 में RR के खिलाफ 75*

5 - एमएस धोनी: IPL 2011 में RCB के खिलाफ 70*

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि सैमसन का नाबाद 115 रन टी-20 क्रिकेट के इतिहास में CSK के किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। उनके 115 रनों से ज़्यादा रन बनाने वाले केवल तीन खिलाड़ी मुरली विजय (127), शेन वॉटसन (117*) और माइकल हसी (116*) हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार