IPL 2026, Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Highlights: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज की। संजू सैमसन के नाबाद 115 रन और जेमी ओवरटन की शानदार गेंदबाजी के दम पर CSK ने मैच पर पूरी पकड़ बनाए रखी। 213 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली 189 रन तक ही पहुंच सकी।

Advertisement

शनिवार (11 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 38 गेंदों में 62 रन जोड़े। गायकवाड़ 15 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद संजू सैमसन ने पारी की कमान संभाल ली।

Advertisement

संजू को आयुष म्हात्रे का अच्छा साथ मिला और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन की शानदार साझेदारी की। आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों में 59 रन की तेज पारी खेली, जबकि संजू सैमसन ने 56 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 115 रन ठोकते हुए आईपीएल 2026 का पहला शतक जड़ दिया। अंत में शिवम दुबे ने 10 गेंदों में 20 रन बनाकर टीम को 212 रन तक पहुंचाया।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी में अक्षर पटेल ही एकमात्र विकेट ले पाए।

213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पथुम निसांका और केएल राहुल ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 32 गेंदों में 61 रन जोड़े। निसांका ने 41 रन और राहुल ने 18 रन बनाए, लेकिन दोनों बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके बाद दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई। मध्यक्रम में विकेट गिरते रहे और टीम दबाव में आ गई। ऐसे में ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों में 60 रन की लड़ाकू पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास साथ नहीं मिला और टीम 189 रन तक ही पहुंच सकी।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी में जेमी ओवरटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 4 विकेट झटके। अंशुल कंबोज ने 3 विकेट लिए, जबकि नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह और खलील अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार तीन हार के बाद पहली जीत दर्ज की, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार