भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद इंडिया टुडे चैनल को इंटरव्यू देने पहुंचे। इस दौरान उनसे कई तरह के सवाल पूछे गए जिनका दोनों ने बखूबी जवाब दिया। हालांकि, इस दौरान जब पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने अभिषेक शर्मा को लेकर एक सवाल पूछा तो साथी संजू सैमसन ने बीच में बोलकर विक्रांत की बोलती बंद करने का काम किया।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें आप संजू का मजेदार अंदाज देख सकते हैं। इस वायरल वीडियो में सबसे पहले विक्रांत अभिषेक से सवाल पूछते हैं, "अभिषेक जब आपका समय ठीक नहीं चल रहा था, सभी लोगों का ध्यान सिर्फ आप पर ही था कि आज अभिषेक रन बनाएगा क्योंकि अभिषेक के रन नहीं बने हैं। उस वक्त आप के दिमाग में क्या चल रहा था?"

Advertisement

इससे पहले कि अभिषेक इस सवाल का जवाब देते संजू ने बीच में टोंकते हुए जवाब दिया, "आप ही दिखते हो, आप ही पूछते हो कि आज अभिषेक रन बनाएगा। ये पाजी ही पूछते हैं ना कि अभिषेक रन बनाएगा कि नहीं।" संजू की बात सुनकर अभिषेक ने भी कहा कि उन्होंने विक्रांत के वीडियो देखे हैं जिसके बाद सभी हंसने लग जाते हैं। इस मजेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा संजू ने अपनी अभिषेक के साथ ज़बरदस्त साझेदारी के बारे में भी बात की। सैमसन ने कहा कि दोनों ही फायर और फायर हैं। खैर, फिलहाल दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे। अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी में नजर आएंगे तो वहीं, संजू सैमसन पहली बार अपने आईपीएल करियर में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो अपने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फॉर्म को जारी रख पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार