IPL 2026, Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी कुछ हद तक लड़खड़ाई, लेकिन संजू सैमसन ने एक छोर संभालकर शानदार शतकीय पारी खेली और टीम को 207 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।
आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला गुरुवार (23 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन टीम को बड़े योगदान की जरूरत थी। संजू सैमसन ने एक छोर संभालते हुए जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए, जबकि सरफराज खान 14 रन ही जोड़ पाए।
इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन और कार्तिक शर्मा ने 18 रन का योगदान दिया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। ऐसे में पूरी जिम्मेदारी संजू सैमसन के कंधों पर आ गई। संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन की जुझारु शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 207 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी में अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार ने 2-2 विकेट झटके।
टीमें इस मैच के लिए
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, क्रिष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: विल जैक्स, राज बावा, शार्दूल ठाकुर, दानिश मलेवर, मयंक मारकंडे।
Also Read: LIVE Cricket Score
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील हुसैन, उर्विल पटेल।