इंडिया लेजेंड्स (India Legends) ने श्रीलंका लेजेंड्स (Sri Lanka Legends) को 14 रन से हराकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2021 का खिताब जीत लिया। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में दोनों टीमों के पूर्व दिग्गजों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन श्रीलंका की टीम खिताब से 14 रन दूर रह गई।

Advertisement

इंडिया लेजेंड्स की जीत के बाद सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने भी अपने पापा और टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस जीत का वीडियो शेयर किया जिसमें सचिन नजर आ रहे हैं। सारा ने स्टोरी पर 'YAY' लिखकर खुशी जताई। वहीं, सारा की इस स्टोरी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि इंडिया लेजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 181 रन का स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका लेजेंड्स को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन पर रोक दिया।

इंडिया लेजेंड्स की ओर से यूसुफ पठान ने बल्लेबाजी में नाबाद 62 रन बनाने के अलावा गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। यूसुफ ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट और इरफान पठान ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं, मनप्रीत सिंह गोनी और मुनाफ पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार