Arjun Tendulkar Birthday: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन आज अपना 22वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बहन सारा ने अपने भाई के बचपन का एक वीडियो और तस्वीर शेयर की है। सारा तेंदुलकर ने अर्जुन के पैदा होने का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है।

Advertisement

सारा द्वारा शेयर किए गए इस पुराने वीडियो में उन्होंने अपने भाई को टैग करते हुए लिखा 'मेरा फेवरेट इंसान', वीडियो में सारा को नवजात अर्जुन को गले लगाते हुए देखा जा सकता है, जबकि उसकी अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में उन दोनों को एक खेल के मैदान में झूले पर खेलते हुए देखा जा सकता है। सारा ने कैप्शन में लिखा, 'लव यू बिग मच'

Advertisement

सारा तेंदुलकर अपने भाई अर्जुन के काफी करीब हैं और उन्हें कई मौकों पर ट्रोलर को जवाब देते हुए देखा गया है जो उनके भाई अर्जुन को ट्रोल करने की कोशिश करते हैं। वहीं अर्जुन भी अपनी बहन के काफी करीब हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को 20 लाख रुपये में मुंबई ने अपनी टीम में शामिल किया है। ऐसे में फैंस को इंतजार है कि कब अर्जुन को मुंबई की तरफ से डेब्यू करने का मौका मिलता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार