वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया को इस अहम मुकाबले में तेज गेंदबाज ऑलराउंडर की कमी सबसे ज्यादा खली थी। हार्दिक पांड्या जो तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं वह लंबे समय से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं ऐसे में टीम इंडिया को ऐतिहासिक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा उनकी ही कमी खली थी।

Advertisement

इस बीच टीम इंडिया के पूर्व नेशनल सिलेक्टर सरनदीप सिंह ने हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी बात कही है। सरनदीप सिंह ने कहा, 'अब आप सिर्फ हार्दिक पांड्या पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। आपको नहीं पता कि क्या वह तीनों फॉर्मेट में गेंदबाजी के लिए फिट होंगे या नहीं। शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी को तैयार करना होगा, या फिर विजय शंकर या शिवम दुबे भी हैं।'  

Advertisement

बता दें कि टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में बारिश के बावजूद भी अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया था। भारत ने मैच से एक दिन पहले प्लेइंग XI की घोषणा कर दी थी। मैच के पहले दिन बारिश के चलते खेल नहीं हो सका था ऐसे में माना जा रहा था कि टीम इंडिया परिस्थितियों के हिसाब से प्लेइंग XI में बदलाव करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इंग्लैंड जैसी सीमिंग कंडिशन में टीम इंडिया दो स्पिनर रवींद्र जडेजा और आर अश्विन के साथ मैदान पर उतरी थी। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया को तेज गेंदबाज की कमी काफी खली थी। फाइनल मुकाबला जीतने के लिए टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने 139 रनों का टारगेट रखा था, जिसे उन्होंने आसानी से दो विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार