मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने एक चौंकाने वाला फैसला किया जिसने क्रिकेट पंडितों के साथ-साथ फैंस के भी होश उड़ा दिए और वो फैसला था शानदार फॉर्म में चल रहे सरफराज खान को नंबर 8 पर बल्लेबाजी के लिए भेजना। सरफराज को काफी नीचे भेजा गया और वो चार गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए।

Advertisement

सरफराज के आउट होने के बाद भारतीय फैंस तो निराश हुए ही लेकिन स्टैंड में बैठे सरफराज खान के पिता नौशाद और भाई नौशाद के भी होश उड़ गए। सरफराज दूसरे दिन दूसरे सत्र में रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और एजाज पटेल की गेंद पर विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच आउट हो गए।

Advertisement

उनके आउट होने के बाद, उनके पिता नौशाद और भाई मुशीर स्टैंड में हैरान दिखे और इन दोनों की एक तस्वीर भी इस समय काफी वायरल हो रही है। वहीं, इस टेस्ट पर भारतीय टीम ने अपना शिकंज़ा और मज़बूत कर लिया है। दूसरे दिन टीम इंडिया अपनी पहली इनिंग में 263 रन बनाकर ऑल आउट हुई और इस तरह टीम इंडिया ने पहली इनिंग के बाद न्यूजीलैंड पर कुल 28 रनों की बढ़त बना ली। 

मेजबानों के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए औऱ 146 बॉल पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 90 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ऋषभ पंत ने 59 बॉल पर 60 रन जोड़े। वहीं वाशिंगटन सुंदर (38*) और यशस्वी जायसवाल (30) ने कुछ अहम रन बनाकर टीम इंडिया के लिए योगदान किया। वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल ने 21.4 ओवर बॉलिंग करके 103 रन देते हुए 5 विकेट झटके। एजाज के अलावा मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट चटकाया। अब जिस तरह से गेंद घूम रही है न्यूज़ीलैंड की टीम को कम से कम 200 रन बनाने होंगे और अगर वो ऐसा ना कर पाए तो भारतीय टीम तीसरा टेस्ट मैच जीतने के करीब पहुंच जाएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार