Advertisement

आईपीएल के समाप्त होने के बाद एकतरफ भारतीय फैंस चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत की खुशी मना रहे थे लेकिन इस जीत की अगली सुबह भारतीय फैंस के लिए एक दुखदायी खबर भी लेकर आई। भारतीय क्रिकेट के उभरते खिलाड़ी अवि बारोट का दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया है।

Advertisement

इस खबर ने क्रिकेट जगत को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है क्योंकि अवि सिर्फ 29 साल के थे। अवि की मौत की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध करके रख दिया है क्योंकि 24 घंटे पहले ही उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया था लेकिन उन्हें क्या ही पता था कि वो अगली सुबह उठ ही नहीं पाएंगे।

अवि के निधन के बाद सौराष्ट्र क्रिकेट बोर्ड ने भी दुख प्रकट किया है। आपको बता दें कि अंडर 19 टीम की कप्तानी कर चुके अवि ने इस साल ही टी20 में धमाकेदार शतक जड़ा था। अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि अवि बारोट ने भारत के लिए अंडर-19 टीम की कप्तानी भी की है।

बारोट की काबिलियत का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्हें साल 2011 में बीसीसीआई के अंडर-19 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब भी मिला था। ऐसे में उनके इस दुनिया को अलविदा कहने के साथ ही भारतीय क्रिकेट ने एक उभरता हुआ सितारा भी खो दिया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार