क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) के तूफानी अर्धशतक और एंड्रयू टाई (Andrew Tye) की गेंदबाजी के दम पर सिएटल ओर्कस ने शुक्रवार (28 जुलाई) को खेले गए मेजर लीग क्रिकेट 2023 के क्वालीफायर मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सिएटल की टीम फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में दूसरे स्थान के लिए अब चैलेंजर मैच में सुपर किंग्स और एमआई न्यूयॉर्क के बीच में टक्कर होगी। सुपर किंग्स के 126 रन के जवाब में सिएटल की टीम ने 15 ओवर में 1 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली। डी कॉक को उनकी विजयी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिएटल की टीम को 10 रन के कुल स्कोर पर नौमान अनवर के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने एक छोर से तूफानी बल्लेबाजी की और शेहान जयसूर्या के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 117 रन की अटूट साझेदारी की। डी कॉक ने 50 गेंदों में 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 64 रन 14 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। वहीं जयसूर्या ने 34 गेंदों में 31 रन की पारी खेली।

Advertisement

सुपर किंग्स के लिए एकमात्र विकेट रस्टी थेरॉन ने लिया। 

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना पाई। डेनियल सैम्स ने नाबाद 26 रन, को़डी चैटी ने और डेवोन कॉनवे ने 24-24 रन की पारी खेली।

सिएटल के लिए एंड्रयू टाई ने 3 विकेट, इमाद वसीम ने 2 विकेट, हरमीत सिंह और कैमरून गैनन ने 1-1 विकेट लिया।

टीमें

Advertisement

सिएटल ओर्कस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नौमान अनवर, शेहान जयसूर्या, हेनरिक क्लासेन, शुभम रंजने, ड्वेन प्रीटोरियस, इमाद वसीम, वेन पार्नेल (कप्तान), हरमीत सिंह, एंड्रयू टाई, कैमरून गैनन।

टेक्सास सुपर किंग्स: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), कोडी चेट्टी, मिलिंद कुमार, डेविड मिलर, मिशेल सेंटनर, डेनियल सैम्स, केल्विन सैवेज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद मोहसिन, रस्टी थेरॉन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार