चंडीगढ़,14 मई (CRICKETNMORE) । बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने आज संकेत दिए कि विचार विमर्श की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ दूसरे दौर की बातचीत हो सकती है।

Advertisement

पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों की बहाली के लिए समर्थन जुटाने के लिए हाल में भारत का दौरा किया था।


Advertisement

उन्होंने कोलकाता में बीसीसीआई के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दिसंबर में तीन टेस्ट, पांच वनडे और दो टी20 मैचों की एक श्रृंखला का प्रस्ताव रखा था लेकिन बीसीसीआई इसपर कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रहा।

ठाकुर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आने वाले कुछ दिनों या आने वाले हफ्तों में दूसरे दौर की बातचीत के होने की संभावना है।’’ भाजपा सांसद ठाकुर ने कहा कि दोनों देशों के बोर्ड के बीच बातचीत अब भी ‘शुरूआती दौर’ में है। उन्होंने कहा, ‘‘श्रृंखला पर अभी फैसला नहीं हुआ है लेकिन पहले ही मुद्दा लोकसभा में उठ चुका है जबकि कुछ टीवी चैनलों के लिए यह बहस का मुद्दा बन गया है।’’

ठाकुर ने श्रृंखला को लेकर इस समय की स्थिति साफ करने की कोशिश करते हुए कहा, ‘‘मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि दोनों देशों के बोर्ड के बीच बातचीत हुई है जो शुरूआती दौर में है। और जब दोनों बोर्ड के बीच बातचीत होती है, तब बात सिर्फ क्रिकेट की होती है।’’
ठाकुर ने कहा, ‘‘सरकारी स्तर पर वे क्या सोचते हैं, वे श्रृंखला चाहते हैं या नहीं, इस पर कोई बात नहीं हुई।’’

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, ‘‘बीसीसीआई और पीसीबी के बीच कई मसलों पर बात होनी है। पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने भारत आकर मुझसे और बोर्ड अध्यक्ष जगमोहन डालमिया से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा।’’ ठाकुर ने कहा कि फ्यूचर टूर्स कार्यक्रम के तहत श्रृंखला की मेजबानी दिसंबर में पाकिस्तान को करनी है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह होगी या नहीं, अगर होगी तो किस देश में होगी चूंकि पाकिस्तान के हालात ठीक नहीं है और यदि श्रृंखला होती है तो कितने मैच खेले जायेंगे, इन मसलों पर बात करनी है।’


पीसीबी टेन स्पोर्ट्स के करार पर बीसीसीआई के ऐतराज के बारे में पूछने पर ठाकुर ने कहा, ‘‘जहां तक टेन स्पोर्ट्स का मामला है तो बीसीसीआई और पीसीबी के बीच बातचीत जारी है। एस्सेल ग्रुप के कुछ मसले अदालत में लंबित हैं लिहाजा मैं उन पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। गेंद अब पीसीबी के पाले में है।

Advertisement

’’ यह पूछने पर कि भविष्य में भारत द्वारा पाकिस्तान की मेजबानी किये जाने की संभावना है, ठाकुर ने कहा, ‘‘फिलहाल हमारी मेजबानी की पाकिस्तान की बारी है।’’ शहरयार ने बीसीसीआई के आला अधिकारियों और सरकारी अधिकारियों को जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी श्रृंखला का मैच देखने लाहौर आने का न्यौता दिया है।

उन्होंने कल दिल्ली में ठाकुर से मुलाकात की थी। जिम्बाब्वे की टीम 19 मई से शुरू होने वाले पाकिस्तान दौरे पर तीन वनडे और दो टी20 मैच खेलेगी।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार