22 जून। श्रीलंका ने आईसीसी विश्व कप-2019 में शुक्रवार को हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए मैच में मेजबान इंग्लैंड को हरा दिया। इस जीत को इस टूर्नामेंट में अभी तक का सबसे बड़ा उलटफेर कहा जा रहा है।

Advertisement

वहीं भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि श्रीलंका की इस जीत ने विश्व कप में जान फूंक दी है। सहवाग ने ट्वीटर पर लिखा है, "श्रीलंका ने बेहतरीन प्रदर्शन कर इंग्लैंड को मात दी। इंग्लैंड को अब भारत, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने हैं और इन तीन मैचों में से उसे दो मैच जीतने ही होंगे। विश्व कप अभी तक जिंदा है।"

Advertisement

श्रीलंका ने लसिथ मलिंगा और धनंजय डी सिल्वा के दम पर इंग्लैंड को 233 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे इंग्लैंड का मजबूत बल्लेबाजी क्रम हासिल नहीं कर सका।

मलिंगा ने चार विकेट अपने नाम किए तो वहीं डी सिल्वा ने तीन। इसुरु उदाना ने दो सफलताएं अर्जित की थीं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार