Seattle Orcas vs Texas Super Kings, Dream 11 Team

Advertisement

मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का 10वां मुकाबला सिएटल ऑर्कास और टेक्सास सुपर किंग्स के बीच 22 जुलाई (शनिवार) को खेला जाएगा। अब तक इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। टेक्सास सुपर किंग्स अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में से दो जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर बनी हुई है। वहीं सिएटल ऑर्कास ने अब तक दो मुकाबले खेलकर दोनों में जीत हासिल की है।

इस मुकाबले में आप टेक्सास सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे पर दांव खेल सकते हैं। कॉनवे एक अनुभवी बल्लेबाज़ हैं और वह अब तक 156 टी20 मुकाबलों में 44.34 की औसत से कुल 5321 रन बना चुके हैं। कॉवने ने पिछले मुकाबले में 55 गेंदों पर 74 रन ठोके थे। वह टूर्नामेंट में भी तीन मैचों में 43 की औसत से 129 रन बना चुके हैं। ऐसे में वह कप्तान के तौर पर एक अच्छे पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप इमाद वसीम या हेनरिक क्लासेन को चुन सकते हैं।

SEO vs TSK: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - 22 जुलाई, 2023
समय - 03:00 AM IST
वेन्यू - चर्च स्ट्रीट पार्क

SEO vs TSK: Pitch Report

सिएटल ऑर्कास और टेक्सास सुपर किंग्स के बीच यह मुकाबला चर्च स्ट्रीट पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर पिछला मुकाबला लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेला गया था। इस मैच में दोनों ही टीमों ने 175 से ज्यादा रन बनाए थे।

नाइट राइडर्स की टीम ने वाशिंगटन फ्रीडम के सामने 20 ओवर में 176 रनों का टारगेट रखा था जिसे उन्होंने महज 18.1 ओवर में हासिल करके जीत प्राप्त की थी।

SEO vs TSK: Where to Watch?

मेजर लीग क्रिकेट के मुकाबले भारत में स्पोर्ट्स 18 पर प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट फैंस मैच को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

SEO vs TSK, Dream 11 Team

विकेटकीपर - क्विंटन डी कॉक, डेवोन कॉनवे (कप्तान), हेनरिक क्लासेन
बल्लेबाज - डेविड मिलर, शिमरोन हेटमायर, नौमन अनवर
ऑलराउंडर - ड्वेन ब्रावो, मिचेल सेंटनर, इमाद वसीम (उपकप्तान), मोहम्मद मोहसिन
गेंदबाज - रस्टी थेरॉन

बैकअप - फाफ डु प्लेसिस, डेनियल सैम्स

Seattle Orcas Probable Playing XI

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नौमन अनवर, शेहान जयसूर्या, हेनरिक क्लासेन, शिमरोन हेटमायर, शुभमन रंजन, इमाद वसीम, कैमरन गैनन, वेन पार्नेल (कप्तान), हरमीत सिंह, एंड्रयू टाई

Texas Super Kings Probable Playing XI

डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसिस(कप्तान), कोडी चेट्टी, डेविड मिलर, मिचेल सेंटनर, ड्वेन ब्रावो, डेनियल सैम्स, मिलिंद कुमार, मोहम्मद मोहसिन, रस्टी थेरॉन, जिया उल हक मुहम्मद

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार