18 अक्टूबर। 17 अक्टूबर को पूरे देशभर में करवाचौथ का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेटरों की खूबसूरत वाइफ ने भी अपने पति क्रिकेटरों के लिए करवाचौथ का पर्व रखा। कोहली - अनु्ष्का, रोहित - रितिका ने करवाचौथ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।
Advertisement
आपको बता दें कि अपनी वाइफ के साथ करवाचौथ का पर्व मनाकर किंग कोहली रांची पहुंच गए हैं। रांची पहुंचकर कोहली ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और जमकर पसीना भी बहाया।
Advertisement
कोहली ने दूसरे टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी कर दोहरा शतक जमाने का कमाल किया था। वहीं भारतीय टीम 2- 0 से सीरीज जीत पाने में सफल रही है। ऐसे में अब विराट कोहली चाहेंगे कि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम साउथ अफ्रीकी टीम का पूर्ण सफाया कर दें।