एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराकर फाइनल की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैंष इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए और इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने एक गेंद रहते 5 विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच के दौरान खिलाड़ियों में गहमागहमी भी देखने को मिली।

Advertisement

हाल ही में दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच काफी भाईचारे वाला रवैय्या देखने को मिला था लेकिन मैदान पर ऐसा नहीं था। सुपर 4 की भिड़ंत के दौरान जब भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने के लिए आए तो पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और शादाब खान सूर्यकुमार यादव को स्लेज करते नजर आए।

Advertisement

जब शादाब के ओवर में केएल राहुल आउट हुए तो स्काई बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने शादाब की पहली ही गेंद को बाउंड्री की तरफ मारकर तुरंत अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। इसके बाद शादाब ने भारतीय बल्लेबाज को ऑफ स्टंप्स के बाहर लगातार दो गेंदें बीट कराई। इन दोनों बार रिजवान ने कॉट बिहाइंड की अपील की लेकिन अंपायर पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद पहले तो शादाब सूर्या की ओर चल दिए और उन्हें कुछ बोलते हुए दिखे।

इसके बाद रिजवान भी सूर्या के पास जाकर उन्होंने स्लेज करते दिखे। हालांकि, इन सबके बीच सूर्या ने अपना संयम नहीं खोया और चुपचाप सिर नीचे करके वो चलते रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस पाकिस्तानी खिलाड़ियों की इस हरकत के लिए उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार