बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024-25 सीज़न का आगाज़ हो चुका है और इस लीग के पहले मैच में फॉर्च्यून बारिशल और दरबार राजशाही की टीमें आमने सामने थी जिसमें बारिशल की टीम ने शानदार वापसी करते हुए 11 गेंद और 4 विकेट रहते ये मैच जीत लिया। तमीम इकबाल की अगुआई वाली टीम ने 198 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की।

Advertisement

इस मैच में बारिशल के लिए पाकिस्तान के स्टार तेज़ गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भी खेल रहे थे। अफरीदी गेंद से तो इस मैच में कोई कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन बल्ले से उन्होंने जरूर सुर्खियां बटोर ली। अफरीदी ने 27 (17) रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें एक चौका और तीन लंबे छक्के शामिल थे। उनके इन छक्कों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

हालांकि, अफरीदी गेंद से काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने अपने चार ओवर में 33 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं लिया। इस मैच की बात करें तो राजशाही ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अनामुल हक और यासिर अली के अर्द्धशतकों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 197 रन बनाए। जवाब में, फॉर्च्यून की शुरुआत बेहद खराब रही और एक समय तो उन्होंने 61 रन पर ही पांच विकेट खो दिए थे। ये ऐसा वक्त था जब लग रहा था कि राजशाही की टीम ये मैच आसानी से जीत जाएगी लेकिन तभी महमूदुल्लाह और शाहीन अफरीदी ने तूफानी पारियां खेलकर बारिशल को मैच में वापस ला खड़ा किया।

इसके बाद फहीम अशरफ ने बल्ले से चौके-छक्कों की बारिश करते हुए आतिशी अर्द्धशतक जड़ दिया और अपनी टीम को जीत दिला दी। महमूदुल्लाह ने अंत तक नाबाद रहते हुए 26 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली जबकि अशरफ ने सिर्फ 21 गेंदों में 1 चौके और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 54 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम की नैय्या को पार लगाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार