बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान को बीते समय में अपनी स्ट्राइक रेट के कारण काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन दोनों खिलाड़ियों को एक साथ ओपनिंग नहीं करनी चाहिए, लेकिन बीते गुरुवार को बाबर और रिज़वान की जोड़ी ने सभी आलोचकों के मुंह बन कर दिए। दरअसल, इंग्लैंड के 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की सलामी जोड़ी ने 203 रनों की शानदार साझेदारी की और बिना कोई विकेट गंवाए टीम को जीत दिला ली। इस मैच के बाद पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी का ट्वीट वायरल हो रहा है। शाहीन ने दोनों ही स्टार खिलाड़ियों को 'मतलबी' बताया है।

Advertisement

शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान की शानदार जीत के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मुझे लगता है कि अब कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान से छुटकारा पाने का समय आ गया है। इतने मतलबी खिलाड़ी है। अगर सही से खेलते तो मैच 15 ओवर में ही खत्म हो जाना चाहिए था। ये आखिरी ओवर तक ले गए। इसका विरोध होना चाहिए। नहीं?'

Advertisement

बता दें कि शाहीन का ट्वीट भी कप्तान बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान पर बीते समय से सवाल करने वालों के लिए ही था। शाहीन ने ट्रोलर्स को इशारों ही इशारों में जवाब दिया है। इस मैच में बाबर आज़म ने 66 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली थी और इसी के साथ वह पाकिस्तान के लिए टी-20 फॉर्मेट में दो शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं। मोहम्मद रिज़वान ने 51 गेंदों पर 88 रन ठोके थे।

एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका से मिली हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स ही अपने खिलाड़ियों के विरोधी बन गए थे। आकिब जावेद ने तो यह तक कह दिया था कि हम पीएसएल में बाबर आज़म को आउट नहीं करते क्योंकि उनका स्ट्राइक रेट हमे फायदा देता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार