2 जनवरी,(CRICKETNMORE)। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने दावा किया है कि शाहिद अफरीदी ने 2016 वर्ल्ड टी-20 में उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट टीम में शामिल नहीं होने दिया था। जबकि वह 2010 में स्पॉट फीक्सिंग के लिए लगे 5 साल के बैन को पूरा कर चुके थे। 

Advertisement

बट ने कहा कि बैन खत्म होने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और वह टीम में चुने जानें के बिल्कुल करीब थे। लेकिन अफरीदी ने मेरा सिलेक्शन नहीं होने दिया। 

Advertisement

जीटीवी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, “ मुझे हेड कोच ने एनसीए बुलाया था, जहां मेरी फिटनेस चैक करने के लिए वकार यूनुस और ग्रांट फ्लॉवर मुझे नेट्स मे ले गए थे। वकार भाई ने मुझसे पूछा था कि मैं मानसिक तौर पर पाकिस्तान के लिए दोबारा खेलने के लिए तैयार हूं तो और मैंने कहा था हां बहुत ज्यादा।” 

लेकिन बट ने कहा कि उस समय पाकिस्तान टी-20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने उनकी वापसी नहीं होने दी थी। 

बट ने कहा, “ मुझे नहीं पता कि उन्हें (अफरीदी) को ऐसा करने के लिए किसने उकसाया, लेकिन मैंने इस बारे में उनसे कभी बात नहीं किया। मुझे नहीं लगा कि ये चीज सही थी। लेकिन मुझे यह पता कि वकार और फ्लॉवर ने मुझसे कहा था कि मैं वर्ल्ड कप खेलने वाला था और अफरीदी ने इसका विरोध किया था।” 

गौरतलब है कि अगस्त 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमा बट,मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर को स्पॉट फीक्सिंग का दोषी पाया गया था। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार