10 फऱवरी, स्विट्जरलैंड (CRICKETNMORE)। स्विट्जरलैंड में आइस क्रिकेट खेला जा रहा है। जहां सहवाग और शाहीद अफरीदी की टीम एक दूसरे के खिलाफ बर्फ के मैदान पर धमाकेदार मैच खेल रही है।
Advertisement
हालांकि अभी तक खेले गए दो मैच में शाहिद अफरीदी की टीम ने सहवाग डायमंड्स को पराजित कर दिया है लेकिन क्रिकेट फैन्स को सहवाग ने अपनी पारी से झूमने का मौका दिया।
इसके अलावा मैच के बाद शाहिद अफरीदी ने कुछ ऐसा किया जिसको देखकर हर एक भारतीय क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया।
सभी जानते हैं कि शाहिद अफरीदी के फैन्स हर एक जगह पर मौजूद हैं। इतना ही नहीं स्विट्जरलैंड में भी शाहिद अफरीदी के फैन्स मौजूद है।
आईस क्रिकेट के दौरान शाहिद अफरीदी ने कुछ ऐसा किया जो बेहद ही कमाल का था। भारतीय फैन्स के साथ अफरीदी भारत के तिंरगे के साथ फोटो खिंचवाई जो अपने - आप में दिल जीतने वाली बात है।