Shai Hope Century: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने इतिहास रच दिया। होप ने शानदार शतक लगाते हुए एक ही पारी में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Advertisement

32 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने इस मुकाबले में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 94 गेंदों में 104 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। शतक पूरा करते ही होप के नाम अब वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए 20 शतक हो गए हैं।

इसके साथ ही वह वेस्टइंडीज के लिए वनडे में दूससे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। होप ने इस मामले में महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 19 वनडे शतक लगाए थे। अब होप से आगे सिर्फ क्रिस गेल हैं, जिनके नाम 25 वनडे शतक दर्ज हैं। 

वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक

  1. क्रिस गेल — 298 मैच, 25 शतक
  2. शाई होप — 157 मैच, 20 शतक
  3. ब्रायन लारा — 295 मैच, 19 शतक
  4. डेसमंड हेन्स — 238 मैच, 17 शतक
  5. गॉर्डन ग्रीनिज — 128 मैच, 11 शतक

शाई होप ने सिर्फ ब्रायन लारा का रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ा, बल्कि बतौर विकेटकीपर कप्तान भी नया रिकॉर्ड बना दिया। गुवाहाटी में लगाया गया यह शतक बतौर विकेटकीपर कप्तान उनका सातवां वनडे शतक था। इसके साथ ही होप ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। धोनी ने बतौर विकेटकीपर कप्तान अपने वनडे करियर में 6 शतक लगाए थे। अब होप इस मामले में सबसे आगे निकल गए हैं।

विकेटकीपर कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा वनडे शतक

  1. शाई होप (वेस्टइंडीज) — 7 शतक
  2. एमएस धोनी (भारत) — 6 शतक
  3. एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका) — 4 शतक
  4. टॉम लैथम (न्यूजीलैंड)-  2 शतक
  5. ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे)- 2 शतक

Also Read: LIVE Cricket Score

होप की शतकीय पारी के अलावा वेस्टइंडीज के दो और बल्लेबाजों ने भी इस मुकाबले में शतक जड़े। जॉन कैंपबेल ने 68 गेंदों में 101 रन बनाए, जबकि अमीर जांगू ने सिर्फ 77 गेंदों में 114 रन की तूफानी पारी खेली। तीनों बल्लेबाजों के शानदार शतकों के दम पर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार