24 नवंबर। वेस्टइंडीज के खिलाफ चटगांव में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने एक खास रिकॉर्ड बना दिया है। स्कोरकार्ड

Advertisement

शाकिब अल हसन टेस्ट क्रिकेट के पहले ऐसे ऑलराउंडर बन गए हैं जिन्होंने सबसे तेज 3000 रन बल्लेबाजी से और 200 विकेट लेने का डबल धमाकार अपने टेस्ट करियर में कर दिखाया है। 

Advertisement

शाकिब अल हसन ने 54 टेस्ट मैच के दौरान इस बड़े कारनामें को करने में सफलता पाई है। ऐसा कमाल करते ही शाकिब अल हसन ने इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज इयान बॉथम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

इयान बॉथम टेस्ट में 55 टेस्ट मैच के दौरान 3000 रन और 200 विकेट लेने में सफल रहे थे। गौरतलब है कि बांग्लादेश की टीम टेस्ट मैच जीतने के बेहद करीब है। स्कोरकार्ड

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार