27 मई। बांग्लादेश के कोच स्टीव रोड्स का मानना है कि टीम विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार है और अंडरडॉग के तमगे के साथ खुश हैं।

Advertisement

बांग्लादेश की हालांकि विश्व कप की तैयारियां सही से शुरू हो नहीं पाईं क्योंकि उसका पाकिस्तान के साथ पहला अभ्यास मैच रविवार को पानी के कारण धुल गया। 

वह अपने दूसरे अभ्यास मैच में मंगलवार को भारत से भिड़ेगी। 

आईसीसी ने रोहड्स के हवाले से लिखा है, "एक चीज ड्रेसिंग रूम में है वो है आत्मविश्वास। लेकिन हम सभी जानते हैं कि हम कुछ अच्छी टीमों के साथ खेल रहे हैं। हम विपक्षी टीम का सम्मान करते हैं लेकिन हम उनसे डरते नहीं हैं। सही कहूं तो अंडरडॉग का तमगा होना अच्छी बात है।"

कोच ने कहा, "क्योंकि अगर हम लगातार बड़ी टीमों को हैरान करते रहे तो हर कोई इस बारे में बात करेगा कि बांग्लादेश की टीम क्या कर रही है। वह ऐसा कैसे कर सकते हैं, वह इस तरह की चीजें किस तरह से कर सकते हैं? हमें दबाव को अच्छे से झेलना होगा।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार