ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) ने मंगलवार (28 सितंबर) को हुए आईपीएल 2021 के मुकाबले के दौरान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने भिड़ने के लिए रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को लताड़ा है। वॉर्न ने मैदान पर उनकी इस हरकत को शर्मनाक बताया है। 

Advertisement

वॉर्न ने ट्वीट किया, “ दुनिया का इस विषय और अश्विन पर अलग-अलग मत नहीं होना चाहिए। साधारण सी बात है-यह शर्मनाक है और ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए। अश्विन को फिर से वही व्यक्ति क्यों बनना पड़ा? मुझे लगता है कि इयोन मॉर्गन को उन्हें टोकने का पूरा अधिकार था ।”  

Advertisement

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान 20वें ओवर में अश्विन और मोर्गन के बीच गर्मागर्मी देखने को मिली थी। 

दरअसल वेंकटेश अय्यर द्वारा डाले गए 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी द्वारा किया गया थ्रो ऋषभ पंत के हाथ पर लगा, जिसके बाद अश्विन ने एक्सट्रा रन दौड़ने के लिए आवाज दी। कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन को यह चीज खेल भावना के खिलाफ लगी। 

इसके बाद टिम साउदी द्वारा डाले गए 20वें ओवर की पहली गेंद पर अश्विन ने डीप स्क्वायर लेग की तरफ पुल शॉट खेला और गेंद और नीतीश राणा ने कैच पकड़ लिया। लेकिन जब अश्विन पवेलियन लौट रहे थे तो साउदी उन्हें कुछ कहते हुए दिखे और उसके बाद मोर्गन भी बीच में आ गए। अश्विन इसके बाद तेजी से मोर्गन की तरफ आए लेकिन कार्तिक और अंपायरों ने बीच-बचाव कर के मामला शांत किया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार