ओपनिंग बल्लेबाज शेन वॉटसन (Shane Watson) ने बड़े मौकों पर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन आईपीएल 2020 में अब तक उनके बल्ले से रनों की बरसात नहीं हुई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ ओपनिंग मैच में उन्होंने सिर्फ 4 रन बनाए। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 34 और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 रन की पारी खेली औऱ दोनों ही मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई को हार का मुंह देखना पड़ा। 

Advertisement

वॉटसन ने दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद खुलासा किया कि बुधवार (23 सितंबर) को उनकी नानी का निधन हो गया था, और यह सुनने के बाद वह काफी दुखी थे। 

Advertisement

वॉटसन ने अपने यूट्यूब शो पर अपनी नानी रिची के निधन की खबर देते हुए कहा, “ मैं ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार को प्यार भेजना चाहता हूं औऱ मैं जानता हूं मेरी मां के लिए मेरी नानी कितनी अतुल्य मां थी। मुझे खेद है कि मैं अभी वहां नहीं हो सकता। आपके लिए अपना प्यार भेज रहां हूं।” 

इसके अलावा वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डीन जोन्स के निधन पर भी दुख व्यक्त किया। जोन्स का शुक्रवार को मुंबई में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। 

चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मैच 2 अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। इस मैच में वॉटसन फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार