सिडनी, 24 मई (आईएएनएस)| ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन की पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने के बाद टेस्ट श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज गए वॉटसन ऑस्ट्रेलिया लौट आए थे और बेटी के जन्म के समय मौजूद थे। वॉटसन दूसरी बार पिता बने हैं। वॉटसन और उनकी 29 वर्षीया पत्नी ली ने अपनी बेटी का नाम माटिल्डा विक्टोरिया रखा है। वॉटसन का एक दो वर्षीय बेटा पहले से ही है, जिसका नाम विल है।
Advertisement
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले 33 वर्षीय वॉटसन ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "मैं अपनी प्यारी बेटी माटिल्डा विक्टोरिया को देखने के लिए घर पर हूं। उसने अभी इस दुनिया में कदम रखा है।"
Advertisement
गौरतलब है कि वॉटसन ने जनवरी में पहली बार अपनी पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी सार्वजनिक की थी।