मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में 2 विकेट लेते ही उन्होंने रविचंद्रन अश्विन के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। शार्दुल अब IPL इतिहास में पांच अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए एक सीजन में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

शार्दुल ठाकुर ने रविवार (24 मई) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में शार्दुल ने अपने चार ओवर के स्पेल में 41 रन देकर 2 विकेट झटके और इसी के साथ उन्होंने IPL इतिहास की एक खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर लिया।

Advertisement

शार्दुल ठाकुर अब IPL इतिहास में पांच अलग-अलग टीमों के लिए एक सीजन में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने किया था।

शार्दुल ठाकुर ने IPL करियर में अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए 11 विकेट लिए थे। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2022 में 15 विकेट झटके। वहीं 2025 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 13 विकेट हासिल किए। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी तीन अलग-अलग सीजन में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया था। अब IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए भी उन्होंने 10 विकेट का आंकड़ा पार कर लिया है।

वहीं रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 6 अलग-अलग सीजन में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया था। इसके अलावा उन्होंने पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए 2-2 सीजन में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि राइजिंग पुणे सुपरजायंट और दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी एक-एक सीजन में 10 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए।

IPL में सबसे ज्यादा टीमों के लिए एक सीजन में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज:

Advertisement

1. रविचंद्रन अश्विन – 5 टीम
(CSK, RPSG, PBKS, DC, RR)

2. शार्दुल ठाकुर – 5 टीम
(RPSG, CSK, DC, LSG, MI)

3. जयदेव उनादकट – 4 टीम
(RCB, RPSG, RR, SRH)

Advertisement

4. आशीष नेहरा – 4 टीम
(MI, DC, PWI, CSK)

5. ईशांत शर्मा – 4 टीम
(KKR, HDC, SRH, DC)

Also Read: LIVE Cricket Score

शार्दुल ठाकुर ने इस सीजन मुंबई के लिए 9 मैचों में 22.50 की औसत से 12 विकेट हासिल किए। मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अल्लाह गजनफर (15 विकेट) रहे, जबकि शार्दुल ठाकुर और कॉर्बिन बॉश 12 विकेटों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार