इंग्लैंड को लॉर्ड्स में पटखनी देने के बाद टीम इंडिया लीड्स के लिए रवाना हो गई है, जहां सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोहित शर्मा, शार्दुल ठाकुर और टीम के अन्य सदस्य अपने परिवार के सदस्यों के साथ बस में बैैठे नजर आ रहे हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीम इंडिया की बस यात्रा के दौरान रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर को लेकर कुछ स्टोरीज़ साझा की हैं। पहली स्टोरी में रोहित शर्मा चेहरे पर कंबल ओढ़कर सोते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

वहीं, दूसरी स्टोरी में, फैंस शार्दुल ठाकुर को गाना गाते हुए देख सकते हैं, जबकि बेबी समायरा शार्दुल के गाने को एंजॉय करती हुई दिख रही हैं और उसी समय अपने पिता रोहित शर्मा के साथ खेल रही हैं। इसके बाद रितिका की आखिरी स्टोरी में, हम ठाकुर को बस के फर्श पर झपकी लेते हुए देख सकते हैं।

आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होगा। टीम इंडिया फिलहाल 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है और अगर हम हेडिंग्ले का मैदान भी फतेह कर लेते हैं, तो फिर ये सीरीज हम नहीं हारेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार