इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम मज़बूत स्थिति में पहुंच चुकी है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 300 से ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली है और अब मैच बचाने का दबाव इंग्लिश टीम पर है। इस टेस्ट में पहली पारी के हीरो रहे शार्दुल ठाकुर ने दूसरी पारी में अर्द्धशतक ठोककर इंग्लिश गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की।

Advertisement

ठाकुर ने दूसरी पारी में भी चौके-छक्कों की बारिश करते हुए अपना अर्द्शतक पूरा किया। इस दौरान इंग्लिश कप्तान जो रूट पूरी तरह बेबस नजर आए क्योंकि ठाकुर ने जिस तरह के स्ट्रेट ड्राइव लगाए उससे उन्हें फील्डिंग की सजावट करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Advertisement

ये शार्दुल के स्ट्रेट ड्राइव का ही जलवा था कि रूट को दो फील्डर्स बिल्कुल गेंदबाज़ के पास खड़े करने पड़े ताकि लॉर्ड शार्दुल को चौके ना मिस सकें लेकिन शार्दुल ने इन दो फील्डर्स के आने के बाद अलग-अलग दिशाओं में चौके छक्के लगाने शुरू कर दिए।

फिलहाल भारतीय टीम इस टेस्ट में टॉप पर है और शार्दुल के साथ पंत भी शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। 300 से ज्यादा की बढ़त हो चकी है और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी कब घोषित करती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार