13 मई, नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 9 में किंग्स इलेवन पंजाब बुरे दौर से गुजर रही है। अभी पंजाब टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा द्वारा कोच संजय बांगर को अपशब्द कहने का विवाद खत्म नही हुआ था कि एक और बड़ा मामला सामनें आया है।

Advertisement

डेक्कन क्रोनिकल में छपी खबर के मुताबकि शॉन मार्श को पीठ की चोट के कारण से नहीं बल्कि ड्रेसिंग रूम में साथी खिलाड़ी के साथ मारपीट करने के चलते वापस ऑस्ट्रेलिया भेजा गया था। 

Advertisement

इस खबर के अनुसार साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी डेविड मिलर को कप्तानी से हटाए जाने से पहले ड्रैसिंग रूम में शॉन मार्श और पंजाब की टीम के अन्य खिलाड़ी के बीच में झगड़ा हुआ था। दोनों खिलाड़ियों का झगड़ा इतना  बढ़ा जिसके बाद शॉन मार्श ने टीम के साथी खिलाड़ी को मुक्का मार दिया।

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से जुड़े सूत्र ने यह साफ किया है कि इस विवाद के चलते टीम का कप्तान नहीं बदला गया है। हालांकि उसने बताया को मार्श को मुक्का मारने वाली घटना के कारण ही घर भेजा गया है। 

गौरतलब है कि खराब प्रदर्शन कर रही किंग्स इलेवन पंजाब के लिए शॉन मार्श ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 मैचों में 159 रन बनाए। शॉन मार्श के वतन लौटने के बाद टीम में हाशिम अमला को शामिल किया गया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार