मुंबई, 17 नवंबर| पृथ्वी शॉ ने दमदार वापसी करते हुए रविवार को यहां सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलते हुए असम के खिलाफ अर्धशतक लगाया। शॉ ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और महज 32 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्हें हाल ही में मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था।
Advertisement
20 वर्षीय बल्लेबाज पर डोपिंग के कारण 30 जुलाई को आठ महीनों का बैन लगाया था और वह रविवार को दोबारा खेलने के लिए उपलब्ध हुए।
Advertisement
मुंबई ने गुरुवार को मुश्ताक अली के दो मैच और फिर सुपर लीग स्टेज के लिए टीम की घोषणा की थी। यह मुंबाई का आखिरी लीग मैच है। शॉ ने इससे पहले नेट्स में अभ्यास करने का एक वीडियो भी शेयर किया था।