25 अक्टूबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार अर्धशतक जड़कर दो खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। धवन ने मुश्किल परिस्थितियों में संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 68 रन की शानदार पारी खेली। ये कीवी टीम के खिलाफ वनडे में उनका पहला अर्धशतक है।

Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी के दौरान धवन ने भारतीय सरजमीं पर अपने 1000 वनडे रन पूरे कर लिए। वह सबसे तेजी से ये मुकाम हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं, उन्होंन 25 पारियों में ये कारनामा किया। इस मामले में पहले स्थान पर उनके जोड़ीदार रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने भारत में 23 मैचों में अपने एक हजार रन पूरे किए थे।  भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

Advertisement

इस मुकाबले में शिखर और रोहित की ओपनिंग जोड़ी ने 3000 रन भी पूरे कर लिए।सचिन-सौरव गांगुली(6609) और सचिन-सहवाग(3919) की जोड़ी के नाम भारत के लिए सबसे ज्यादा रनों की ओपनिंग साझेदारी है।

इसके अलावा अपनी इस पारी के दौरान शिखर धवन ने अपने 50 वनडे छक्के भी पूरे कर लिए, वह ये कारनामा करने वाले टीम इंडिया के पांचवें ओपनिंग बल्लेबाज हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार