8 जून, लंदन (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ केनिंग्टन ओवल मे खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Advertisement
श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी की बदौलत शिखर धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने 500 रन पूरे कर लिए। चैंपियंस ट्रॉफी में इस आंकड़े पर वह सबसे तेजी से पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 7 पारियों (2013 और 2017) में 500 रन पूरे किए। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप
Advertisement
इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा हैं। गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी की 8 पारियों में 500 रन पूरे किए थे।
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी
| बल्लेबाज | पारियां |
| शिखर धवन (भारत) | 7 |
| सौरव गांगुली (भारत) | 8 |
| जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) | 12 |
| क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) | 12 |
| राहुल द्रविड़ (भारत) | 13 |