2 दिसंबर। महमुदुल्लाह (136) की बल्लेबाजी और मेहदी हसन (7/58) की शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने यहां रविवार को खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को एक पारी और 184 रनों से हरा दिया। शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है।  स्कोरकार्ड

Advertisement

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में केवल 213 के स्कोर पर आउट हो गई। वेस्टइंडीज के तरफ से सिर्फ शिमरोन ने सबसे अधिक 93 रन बनाए। अपनी पारी में शिमरोन ने 9 छ्क्के जमाए। 

Advertisement

इस दौरन शिमरोन ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शिमरोन ने केवल 92 गेंद पर 93 रन बनाए। इसके साथ - साथ शिमरोन ने अपने टेस्ट करियर में अबतक 10 टेस्ट में 22 छक्के जमाए हैं।  स्कोरकार्ड

आपको बता दें कि विराट कोहली के नाम 73 टेस्ट मैच में केवल 18 छक्के जमाए हैं। यानि इस मामले में शिमरोन ने कोहली को पछाड़ दिया है। गौरतलब है कि टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ब्रेंडन मैक्कुलम के नाम है। मैक्कुलम ने टेस्ट में 107 छक्के जमाने का रिकॉर्ड है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार