Shimron Hetmyer Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 22वां मुकाबला मंगलवार, 01 सितंबर को त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला गया था जहां Guyana Amazon Warriors के विस्फोटक बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने Trinbago Knight Riders के खिलाफ महज़ 43 गेंदों पर 8 चौके और 9 छक्के लगाकर नाबाद 111 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि हेटमायर ने अपने शतक के दम पर एक खास रिकॉर्ड बनाया है।

Advertisement

आंद्रे रसेल की बराबरी: 29 वर्षीय शिमरोन हेटमायर ने त्रिनिदाद के मैदान पर महज़ 40 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया था। ये CPL के इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है। शिमरोन हेटमायर ने ये कारनामा करके आंद्रे रसेल की बराबरी की है। रसेल ने साल 2018 में ये रिकॉर्ड बनाया था। उनके अलावा टिम सेफर्ट ने भी CPL में 40 गेंदों पर सेंचुरी लगाई है।

CPL में सबसे तेज शतक

  • आंद्रे रसेल – 40 गेंदों में शतक – टालावाह्स बनाम रेड स्टील – 10 अगस्त 2018
  • टिम सीफर्ट – 40 गेंदों में शतक – किंग्स बनाम फाल्कन्स – 31 अगस्त 2025
  • शिमरोन हेटमायर – 40 गेंदों में शतक – अमेजन वॉरियर्स बनाम नाइट राइडर्स – 01 सितंबर 2026
  • शाई होप – 41 गेंदों में शतक – अमेज़न बनाम रॉयल्स – 17 सितंबर 2023
  • आंद्रे रसेल – 42 गेंदों में शतक – टालावाह्स बनाम रेड स्टील – 5 अगस्त 2016

गौरतलब है कि शिमरोन हेटमायर ने CPL 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और वो टूर्नामेंट में 4 मुकाबले खेलकर 93 की औसत और 248 की स्ट्राइक रेट से 186 रन बना चुके हैं। वो टूर्नामेंट में पांचवें और गुयाना वॉरियर्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

मैच का हाल: त्रिनिदाद के मैदान पर Trinbago Knight Riders ने टॉस जीतकर Guyana Amazon Warriors को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने बारिश बाधिक मुकाबले में अपनी पारी के 16 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

खेल में बारिश के खलल के कारण त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 16 ओवर में 182 रन बनाने का लक्ष्य मिला जिसका पीछा करते हुए TKR की टीम 7 विकेट खोकर 172 रन ही जोड़ पाई और ऐसे गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने ये मुकाबला 9 रनों से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार