टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले साल जुलाई में शिवम दुबे ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंजुम खान से शादी की है। शिवम दुबे की शादी काफी चर्चा में रही क्योंकि उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज के अलावा मुस्लिम रीति-रिवाज से भी शादी करने का फैसला किया। शिवम दुबे और अंजुम खान ने काफी लंबे टाइम तक एक दूसरे को डेट किया था लेकिन, फैंस को इसकी भनक तक नहीं लगी थी।

Advertisement

Advertisement

उत्तर प्रदेश की रहने वालीं अंजुम खान बला की खूबसूरत हैं और उनकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी सराहा भी गया है। अंजुम खान ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट में ग्रेजुएशन की हुई है। इसके अलावा अंजुम खान को एक्टिंग और मॉडलिंग करना भी बेहद पसंद है।

अंजुम खान हिंदी टीवी सीरियल के अलावा म्यूजिक एलबम में भी नजर आ चुकी हैं। शिवम दुबे ने शादी के बाद अंजुम संग अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा था, ‘हमने प्यार किया जो कि प्यार से ज्यादा था और अब यहीं से हमारी शुरुआत हो रही है।'

Advertisement

बता दें कि हाल ही में अंजुम खान और शिवम दुबे माता-पिता भी बने हैं। वहीं, अगर शिवम दुबे के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो वो बीते कुछ समय से भारतीय टी-20 टीम का स्थाई हिस्सा बने हुए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

दुबे को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज और आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया है और ये देखना दिलचस्प होगा कि वो आगामी टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार