मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर भारतीय टीम के महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को जितना प्यार मिला है, उतना शायद ही किसी दूसरे खिलाड़ी को मिला होगा। हाल ही में पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज़ शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भी ऐसा ही एक मैच याद किया है, जब उन्हें वानखेडे़ के मैदान पर मास्टर ब्लास्टर को आउट करना काफी भारी पड़ गया था और फैंस से उन्हें जमकर ट्रोल किया था।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर और शोएब अख्तर का नाम दुनिया के सबसे दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल होता है। जब-जब यह दोनों महान खिलाड़ी एक-दूसरे के सामने आए तब- तब फैंस को काफी रोमांचक जंग देखने को मिली। इंटरनेशल क्रिकेट में शोएब अख्तर ने मास्टर ब्लास्ट को 9 बार आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है, जिसमें से एक बार ऐसा आईपीएल में भी हुआ। अब शोएब अख्तर ने इसी मैच से जुड़ी एक घटना को याद किया है।

Advertisement

दरअसल, साल 2008 यानि आईपीएल के पहले सीज़न में शोएब अख्तर सौरव गांगुली की कप्तानी वाली केकेआर का हिस्सा थे। वहीं सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस को लीड कर रहे थे। यह मैच मुंबई के वानखेडे में खेला जा रहा था, जिसके दौरान शोएब अख्तर ने मास्टर ब्लास्टर को शून्य पर आउट करते हुए पवेलियन लौटने पर मजूबर कर दिया था। सचिन के आउट होने के बाद वानखेड़े का क्राउड शोएब अख्तर से खफा हो गया और उसके बाद पूरे ही मैच में फैंस ने शोएब को खुब लताड़ा।

शोएब अख्तर ने बताया कि 'वह एक खुबसूरत ग्राउंड था और माहौल भी काफी अच्छा था। स्टेडियम पूरा भरा हुआ था। लेकिन मैंने सचिन तेंदुलकर को पहले ही ओवर में आउट कर दिया, जो कि काफी बड़ी गलती थी। उसके बाद जब मैं फाइन लेग में फील्डिंग कर रहा था तब मुझे काफी गालियां पड़ी।' शोएब ने आगे बात करते हुए यह भी बताया कि इस घटना के बाद सौरव गांगुली ने उन्हें मिड-विकेट की तरफ फील्डिंग करने के लिए बुलाया और कहा कि 'यह लोग तुम्हें मार देंगे। आखिर तुम्हें सचिन को आउट करने के लिए किसने कहा था? वो भी मुंबई में?'

बता दें कि उस मैच में सचिन का विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम ने 8 विकेट से मैच जीता था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार