भारत और पाकिस्तान के बीच में राजनीतिक संबंध चाहे कितने ही खराब क्यों ना हों लेकिन क्रिकेटर्स के आपसी संबंध हमेशा से ही अच्छे रहे हैं और इसका एक ताजा उदाहरण हमें इंटरनेशनल लीग टी-20 में देखने को मिला है जहां भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर मैदान पर खूब मस्ती करते दिखे।

Advertisement

वैसे तो दोनों देशों के क्रिकेटर्स आपस में बहुत कम खेलते हैं लेकिन जब भी उन्हें आपस में खेलने का मौका मिलता है तो वो मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं और खासकर दोनों देशों के रिटायर्ड क्रिकेटर्स के संबंध तो काफी अच्छे रहे हैं और यही हमें इंटरनेशनल लीग टी-20 के दौरान भी देखने को मिला जब हरभजन सिंह और शोएब अख्तर एक दूसरे के साथ हंसी-मज़ाक और मस्ती करते दिखे।

Advertisement

इस समय एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि शोएब अख्तर हरभजन सिंह के पीछे भागते हुए दिख रहे हैं और काफी दूर भागने के बाद आखिरकार अख्तर भज्जी को पकड़ ही लेते हैं। इन दोनों के बीच इस याराने के वीडियो को अख्तर ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

हालांकि, इन दोनों के बीच इस समय जितनी मस्ती देखने को मिल रही है, इनके खेल के दिनों में दोनों के बीच उतनी ही तीखी लड़ाइयां भी देखने को मिलती थीं। 2010 के एशिया कप में हमें इन दोनों के बीच एक मैदानी जंग उस समय देखने को मिली थी जब भज्जी ने मोहम्मद आमिर के खिलाफ़ नाटकीय अंदाज़ में मैच जीतने से पहले अख्तर की गेंद पर छक्का लगाया। उस पल दोनों के बीच शब्दों का आदान-प्रदान हुआ था, जिसमें भज्जी ने रावलपिंडी एक्सप्रेस को इतनी तीखी नज़र से देखा कि हर कोई देखता रह गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार