पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शोएब अख्तर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं और फैंस के ज्यादातर सवालों का जवाब देते हैं। इस बीच शोएब अख्तर ने ट्विटर पर अपने 4 मिलयन फॉलोअर्स होने की खुशी में फैंस के सवालों का जवाब दिया है।

Advertisement

शोएब अख्तर से फैंस ने एक के बाद एक कई सवाल पूछे और अख्तर ने भी लगभग हर सवाल का जवाब देने की कोशिश की है। इस सवाल जवाब के दौरान एक यूजर ने शोएब अख्तर से टॉप 3 बल्लेबाजों का नाम पूछा जिन्हें उन्होंने उनके करियर के दौरान गेंदबाजी की थी। शोएब ने इस सवाल का जवाब दिया है।

Advertisement

शोएब ने टॉप 3 बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर 1 पर टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को चुना है। वहीं सचिन तेंदुलकर के अलावा शोएब अख्तर ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ब्रायन लारा को भी अपने टॉप 3 की लिस्ट में जगह दी है। इसके अलावा शोएब अख्तर ने इस वक्त का सबसे तेज गेंदबाज डेल स्टेन को माना है।

बता दें कि शोएब अख्तर विश्व क्रिकेट के सबसे तेज गेंदबाज हैं। शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में शोएब के नाम 178 तो वनडे और टी-20 क्रिकेट में शोएब अख्तर ने 247 और 19 विकेट झटके हैं। शोएब आईपीएल में केकेआर के लिए भी खेल चुके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार