पाकिस्तान सुपर लीग को सफल बनाने के लिए पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा फिलहाल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। रमीज़ राजा आगामी PSL सीज़न को ध्यान में रखकर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करना चाहते हैं ताकि वो IPL का मुकाबला कर सकें और अब वो पीएसएल को आईपीएल की ही तरह ऑक्शन मॉडल पर लाना चाहते हैं।

Advertisement

हालांकि, इस बीच, राजा को पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक का भी साथ मिला है। इस पर और स्पष्टीकरण देते हुए मलिक ने कहा कि ऑक्शन मॉडल भविष्य में बड़े खिलाड़ियों को आकर्षित करने में बहुत काम आएगा। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा है कि ये रणनीति पीएसएल के ब्रांड मूल्य को और बढ़ाने में एक लंबा सफर तय करेगी।

Advertisement

मलिक ने कहा, "हमने पीएसएल को बेहतर बनाने के लिए काफी कदम उठाए हैं, लेकिन अगर हमें इसे आईपीएल स्तर पर ले जाना है, तो हमें खेल के सबसे बड़े सितारों को आकर्षित करने के लिए ड्राफ्ट से नीलामी मॉडल की ओर बढ़ने पर विचार करना चाहिए। मुझे पता है कि आईपीएल एक विकसित लीग है और ये पीएसएल से कई साल पहले शुरू हुई थी लेकिन मुझे लगता है कि अब हम ब्रांड वैल्यू को और बढ़ाने के लिए इस मॉडल की ओर बढ़ सकते हैं। हम वेतन सीमा या कुछ और पर एक सीमा लगा सकते हैं, लेकिन ये समय की जरूरत है।”

अब शोएब मलिक की इस सलाह पर पीसीबी और रमीज़ राजा कितना गौर करते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इतना फिलहाल साफ है कि आने वाले पीएसएल सीज़न में आपको कई बदलाव जरूर दिखेंगे। आपको बता दें कि इस साल के पीएसएल में पीसीबी ने जमकर कमाई की और उनका लाभ बढ़कर 71 प्रतिशत हो गया जो कि 2016 में इस लीग की स्थापना के बाद से प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे अधिक है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार