भारतीय बल्लेबाज और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) लैविस लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। श्रेयस अय्यर मैदान के अंदर जितना क्रिकेट को लेकर गंभीर रहते हैं मैदान के बाहर वो काफी चिल नजर आते हैं। श्रेयस अय्यर को मंहगी कार भी काफी शौक है। इस बीच श्रेयस अय्यर ने अपने कार के कलेक्शन में 1 नई कार जोड़ ली है। श्रेयस अय्यर ने एक शानदार Mercedes-AMG G 63 4Matic SUV खरीदी है। 

Advertisement

इस कार के कीमत 2.45 करोड़ रुपये है। श्रेयस अय्यर द्वारा अपनी बिल्कुल नई एसयूवी की डिलीवरी लेने की तस्वीरें जर्मन कार निर्माता के प्रमुख डीलरशिप द्वारा शेयर की गई है। मर्सिडीज-एएमजी जी 63 4 मैटिक प्रसिद्ध जी-वैगन सीरीज का टॉप मॉडल है। इस कार के स्पीड की बात करें तो ये SUV महज 4.5 सेकंड में 0 से 100km/h की रफ्तार पकड़ लेती है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए Mercedes-Benz Landmark Cars Mumbai ने लिखा, 'भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को एक बिल्कुल नई मर्सिडीज-बेंज G 63 जो बेजोड़ ऑफ-रोड और ऑन-रोड क्षमताओं के साथ विरासत को अपलोड करता है के लिए बधाई। हम स्टार परिवार में आपका स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि आप इस स्टार को चलाने में उतना ही आनंद लेंगे जितना हमें आपकी कवर ड्राइव देखने में आता है।'

बता दें कि श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज में एक्शन में दिखाई देंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत 9 जून को नई दिल्ली में पहला टी-20 मैच खेलेगी इसके बाद कटक (12 जून), विशाखापत्तनम (14 जून), राजकोट (17 जून) में मैच होंगे और फाइनल मैच बेंगलुरु 19 जून को खेला जाना है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार