ENG vs IND 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतते ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय कप्तान के तौर पर लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार (11 जुलाई) को साउथैम्पटन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीरीज में इंग्लैंड पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है और भारतीय टीम क्लीन स्वीप से बचने के इरादे से मैदान पर उतरी।
मुकाबले की शुरुआत से पहले एक दिलचस्प घटना भी देखने को मिली। भारतीय टीम ट्रैफिक में फंस गई, जिसके चलते टॉस निर्धारित समय से करीब 30 मिनट देरी से हुआ। टॉस होने पर श्रेयस अय्यर ने बाजी मारी और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
इस टॉस जीत के साथ ही श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया। वह टी20 इंटरनेशनल में भारतीय कप्तान के तौर पर लगातार 7 टॉस जीतने वाले केवल दूसरे कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है, जिनके नाम भी लगातार 7 टॉस जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। श्रेयस अय्यर ने इसके साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। विराट ने 2019 में लगातार 6 टॉस जीते थे, जबकि रोहित शर्मा ने 2020-22 के बीच लगातार 5 टॉस अपने नाम किए थे।
भारत के लिए टी20I में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले कप्तान
7 – महेंद्र सिंह धोनी
7 – श्रेयस अय्यर
6 – विराट कोहली
5 – महेंद्र सिंह धोनी
5 – रोहित शर्मा
हालांकि यह रिकॉर्ड श्रेयस के लिए ज्यादा खुशियां नहीं ला पाया है। लगातार टॉस जीतने के बावजूद वह कप्तान बनने के बाद अभी तक भारत को एक भी जीत नहीं दिला सके हैं। ऐसे में उनकी नजर अब इस आखिरी मुकाबले में जीत हासिल कर अपने कप्तानी कार्यकाल की पहली जीत दर्ज करने पर होगी।
इस मैच के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए। वैभव सूर्यवंशी को बाहर कर संजू सैमसन की वापसी हुई, जबकि वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेड्गे को मौका मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेड्गे, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।