भारत और न्यूजीलैंड (Ind vs NZ) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 18 जनवरी (बुधवार) को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जाएगा। लेकिन सीरीज के शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम (Indian Cricket Team) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इस पूरी वनडे सीरीज से टीम के स्टार बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) बाहर हो चुके हैं। अय्यर बैक इंजरी से परेशान हैं जिस वजह से सीरीज को मिस करेंगे।

Advertisement

बीबीसीआई ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी शेयर करके श्रेयस अय्यर के बाहर होने की खबर साझा की है। बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर आगामी भारत न्यूजीलैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज से बैक इंजरी के कारण बाहर हो चुके हैं।' इसी के साथ यह भी बता दें कि बीसीसीआई ने श्रेयस की जगह अब इंडियन टीम में रजत पाटीदार को जोड़ा है।

Advertisement

बता दें कि श्रेयस अय्यर भारतीय वनडे टीम के अहम सदस्य बन चुके हैं और कप्तान रोहित शर्मा ने उन पर वनडे फॉर्मेट में खूब भरोसा भी जताया है। पिछले साल यानी साल 2022 में श्रेयस वनडे फॉर्मेट में इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने कुल 15 मुकाबलों में एक शतक और 6 अर्धशतक के दम पर 724 रन अपने नाम किये थे। हालांकि अब वह सीरीज से बाहर हो चुके हैं, ऐसे में प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह विस्फोटक बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव को मौका मिल सकता है।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रजत पाटीदार, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड टीम: फिन एलन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, लॉकी फर्ग्यूसन, डग ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, हेनरी शिपले, जैकब डफी

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार