IND vs SL 1st T20I: वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ भी धमाकेदार आगाज़ किया है। लखनऊ में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारत ने मैच जीतने के लिए श्रीलंका के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया को इस स्कोर तक पहुंचाने में ईशान किशन और रोहित शर्मा के अलावा श्रेयस अय्यर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement

अय्यर नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करने के लिए आए और ऐसा लग रहा था कि वो मालगाड़ी की तरह धीमे-धीमे चल रहे हैं और भारत 160-170 तक ही रुक जाएगा लेकिन जब पारी खत्म हुई तो अय्यर का स्कोर था 28 गेंदों में 57 रन और उनका स्ट्राइक रेट भी 200 से ज्यादा का था।

Advertisement

इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले। हालांकि, इस दौरान उनके बल्ले से एक ऐसा छक्का भी देखने को मिला जो हमें अक्सर उनकी बल्लेबाज़ी के दौरान देखने को मिलता है।

अय्यर ने करुणारत्ने के चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर 90 मीटर का नो लुक सिक्स लगाकर फैंस का दिल जीत लिया। उनके इस नो लुक सिक्स का वीडियो फैंस को खूब भा रहा है और वो इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।  

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार