श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब जीता था। हालांकि इसके बावजूद केकेआर आगामी सीजन से पहले कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये माना जा रहा है कि केकेआर आईपीएल 2025 से पहले अपना कप्तान बदलने वाली है।

Advertisement

TOI की रिपोर्ट की माने तो कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी अपने कैप्टन श्रेयस अय्यर को रिटेन तो करना चाहती है, लेकिन श्रेयस उनकी पहली रिटेंशन पिक में शामिल नहीं हैं। वो टीम के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को अपने पहले रिटेंशन के तौर पर टीम में चाहते हैं। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार श्रेयस टीम के कप्तान होंगे या नहीं, ये भी फिलहाल तय नहीं है।

Advertisement

आपको बता दें कि पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर थे जो कि अब टीम इंडिया के हेड कोच बन चुके हैं। वहीं उनके साथ कोचिंग सेटअप का हिस्सा रहे अभिषेक नायर और रयान टेन डोशेट भी केकेआर से अलग हो चुके हैं। ऐसे में ये साफ है कि फ्रेंचाइजी में काफी सारे बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। हालांकि ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि फ्रेंचाइजी श्रेयस अय्यर को रिटेन करके कैप्टेंसी ऑफर करती है या नहीं।

गौरतलब है कि अगर श्रेयस अय्यर केकेआर के ऑफर से संतुष्ट नहीं होते तो ऐसे में ये भी हो सकता है कि वो खुद ही फ्रेंचाइजी से अलग होने का फैसला करें और किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ मेगा ऑक्शन के जरिए जुड़ जाए। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि क्या केकेआर टीम को चैंपियन बनाने वाले कैप्टन श्रेयस अय्यर को टीम से आसानी से अलग होने देती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार