India vs West Indies: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)  के पास रविवार (19 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में होने वाले तीन वनडे मैच सीरीज के पहले मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 9 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

 मार्च में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच के बाद वह पहली बार भारत के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इस सीरीज से पहले उन्हें भारतीय टीम का नया उप-कप्तान भी घोषित किया गया है। 

Advertisement

अय्यर ने अभी तक खेले गए 70 वनडे मैच की 65 पारियों में 48.22 की औसत से 2845 रन बनाए हैं। अगर वह इस मुकाबले में 155 रन बनाते हैं तो वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनान वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।  

फिलहाल यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से वेस्टइंडीज के शाई होप और पाकिस्तान के फखर जमान औऱ इमाम उल हक के नाम दर्ज हैं। इन तीनों खिलाड़ियों ने 67-67 पारी में यह मुकाम हासिल किया था। 

सबसे तेज 3000 वनडे रन

हाशिम अमला- 57 पारी

Advertisement

शाई होप- 67 पारी

फखर जमान- 67 पारी

इमाम उल हक-67 पारी

Advertisement

बाबर आजम-68 पारी

भारत के लिए सबसे तेज यह कारनामा शिखऱ धवन ने 72 पारियों में किया था। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने इसके लिए 75 पारियां खेली थी। 
बता दें कि भारत के लिए वनडे में 3000 रन के आंकड़े तक अभी तक 20 खिलाड़ी ही पहुंचे हैं, जिसमें आखिरी नाम केएल राहुल का था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार