Shreyas Iyer Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 61वां मुकाबला रविवार, 17 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB) के बीच HPCA स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर पहला कदम रखते ही PBKS के कैप्टन श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना लेंगे।
दरअसल, PBKS vs RCB मैच 31 वर्षीय श्रेयस अय्यर के लिए बतौर कैप्टन IPL में 100वां मुकाबला होगा। खास बात तो ये है कि IPL के 19 साल के इतिहास में अब तक सिर्फ चार ही ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने 100 या उससे ज्यादा मैच बतौर कैप्टन खेले हैं। इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज मौजदू है।
IPL में बतौर कैप्टन सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- महेंद्र सिंह धोनी (CSK/RPS) - 235 मैच
- रोहित शर्मा (MI) - 158 मैच
- विराट कोहली (RCB) - 143 मैच
- गौतम गंभीर (DC/KKR) - 129 मैच
- श्रेयस अय्यर (DC/KKR/PBKS) - 99 मैच
ध्यान दें कि श्रेयस अय्यर IPL हिस्ट्री के बेस्ट कैप्टन में से एक रहे हैं। वो बतौर कैप्टन अब तक 99 IPL मैचों में से 54 जीते हैं। यानी उनका विन परसेंट 54.54 रहा है। खास बात तो ये है कि वो दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीम, जिन्होंने कभी IPL नहीं जीता, उन्हें अपनी कैप्टेंसी में फाइनल तक पहुंचाया है। इसके अलावा श्रेयस की कैप्टेंसी में KKR ने साल 2024 का टाइटल भी जीता है।
Also Read: LIVE Cricket Score
पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जानसन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाक, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, नेहल वढेरा। मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद।